क्या हैं भारत व विश्वभर में 2 फरवरी का इतिहास? what is the history in India and around and around the world on February 2?

 


2 फरवरी को भारत व विश्वभर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :-


1-1509 भारत में दीव (गोआ, दमन और दीव) के पास पुर्तग़ाल व तुर्की के बीच युद्ध हुआ।


2-1556 चीन के शैन्सी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में करीब आठ लाख तीस हजार लोगों की मौत हुई।


3-1626 चार्ल्स प्रथम इंग्लैंड के सम्राट बने।


4-1788 देश में प्रशासनिक सुधारों के लिये पिट्स नियामक अधिनियम को लागू किया गया।


5-1814 कलकत्ता (अब कोलकाता) संग्रहालय की स्थापना हुई।


6-1862 शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।


7-1892 रशिया ने कैलिफ़ोर्निया में 'फर ट्रेडिंग कॉलोनी' की स्थापना की।


8-1901 क्वीन विक्टोरिया का अंतिम संस्कार हुआ।


9-1913 न्यूयार्क में 'ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल' की ओपनिंग हुई।


10-1920 फ्रांस ने मैमेल पर कब्जा किया।


11-1922  जेम्स जॉयस का लिखा उपन्यास 'यूलिसिस' पहली बार प्रकाशित किया गया।


12-1939 हंगरी ने सोवियत संघ के साथ संबंध समाप्त किये।


13-1952 मद्रास में भारत ने पहला टेस्ट क्रिकेट जीता।


14-1953 अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन किया गया।


15-1966 पाकिस्तान ने 'कश्मीर समझौते' के लिए एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया।


16-1982 सीरिया ने हामा पर आक्रमण किया।


17-1990 अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस पर 30 वर्ष पूर्व लगा प्रतिबंध हटाया गया।


18-1992 अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा।


19-1997 चीन तथा सं.रा. अमेरिका के बीच वस्त्र व्यापार विवाद को समाप्त करने हेतु समझौता।


20-2001 भारतीय नौसेना के सी किंग हेलिकाप्टरों के लिए अमेरिकी कलपुर्जों की बिक्री को अनुमति।


21-2002 अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण काण्ड में पाकिस्तान के तीन व्यक्ति गिरफ्तार।


22-2004 स्विस टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर 237 हफ्तों तक लगातार पहली रैकिंग पर रहे। यह एक रिकार्ड है।


23-2007 अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) ने ग्लोबल वार्मिंग पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।


24-2008 राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कर्नाटक की पहली लक्जरी ट्रेन 'गोल्डन चैरियट' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

25-केन्या में शान्ति स्थापित करने के लिए विपक्ष के बीच समझौता सम्पन्न।

 26-पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार सिक्ख विवाह अधिनियम अध्यादेश लागू हुआ।


2 फरवरी को जन्मे व्यक्ति-


1-1884  श्रीधर वेंकटेश केलकर प्रसिद्ध मराठी विश्वकोश के संपादक थे।


2-1889 राजकुमारी अमृत कौर - भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता।


3-1902 मोटूरि सत्यनारायण,दक्षिण भारत में हिन्दी प्रचार आन्दोलन के संगठक


4-1909 मोहिंदर सिंह रंधावा, भारतीय इतिहासकार, वनस्पतिशास्त्री, सिविल सेवक, और कला व संस्कृति के प्रवर्तक थे।


5-1915 खुशवंत सिंह, भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार।


6-1916 दसरथ देब, भारतीय राजनीतिक दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।


7-1922 बी. बी. लिंगदोह मेघालय के भूतपूर्व तीसरे मुख्यमंत्री थे। वह तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे।


8-1925 जीत सिंह नेगी उत्तराखंड के पहले लोकगायक थे।


9-1970 अन्नपूर्णा देवी यादव,भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं।


10-1979 शमिता शेट्टी, भारतीय अभिनेत्री


11-1989 अनुराधा थोकचोम,भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी हैं।


12-1990 बाला देवी भारत की महिला फुटबॉल खिलाड़ी हैं।


2 फरवरी को हुए निधन-


1-1907दमित्री मेंडलीव आवर्त सारणी तैयार करने वाले रूसी रसायन वैज्ञानिक थे।


2-1958 बलुसु संबमूर्ति मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी।


3-1960 चतुरसेन शास्त्री हिन्दी साहित्य के एक महान् उपन्यासकार।


4-1969 खूबचंद बघेल स्वतंत्रता संग्रामी, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के महान नेता और साहित्यकार थे।


5-1978  गोविंद शंकर कुरुप (ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार) (5 जून, 1901)


6-1982 मोहन लाल सुखाड़िया,प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री।


7-2007 विजय अरोड़ा, भारतीय फिल्म व टेलीविजन अभिनेता (जन्म- 1944)


8-2013 पी. शानमुगम दो बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे थे।


9-2022 रमेश देव, भारतीय फिल्म अभिनेता थे।

Popular posts from this blog

वक्फ बोर्ड क्या है? वक्फ बोर्ड में संशोधन क्यों जरूरी?2024 Waqf Board

सात युद्ध लड़ने वाली बीरबाला तीलू रौतेली का जन्म कब हुआ?Veerbala Teelu Rauteli

संघ(RSS) के कार्यक्रमों में अब सरकारी कर्मचारी क्यों शामिल हो सकेंगे? Now goverment employees are also included in the programs of RSS