क्या है 20 जनवरी को भारत व विश्वभर की महत्वपूर्ण घटनाएं? what are the important events in India and around the world on January 20?
20 जनवरी को भारत व विश्वभर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :-
1-आंध्र प्रदेश विधानसभा ने राज्य में तीन राजधानी बनाने के संबंधी बिल को मंजूरी दे दी। वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी सरकार ने कैबिनेट से मंजूरी के बाद यह बिल विधानसभा में पेश किया था। इस बिल के अनुसार, विशाखापट्टनम को कार्यकारी, अमरावती को विधायी और कुर्नूल को न्यायिक राजधानी बनाया जाएगा।
2-बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूकता फैलाने और इसका नेतृत्व करने के लिए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ओर से ‘क्रिस्टल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
3-ईआईयू द्वारा 2019 के लिए लोकतंत्र सूचकांक की वैश्विक सूची में भारत 10 स्थान फिसल कर 51वें स्थान पर आ गया।
4-2018 भारत ने लगातार दूसरी बार नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप जीता।
5-2010 गुरुदत्त की फिल्मों 'चौदहवीं का चाँद', 'काग़ज़ के फूल' और 'साहब बीवी और गुलाम' आदि को फिल्माने वाले सिनेमेटोग्राफर वी के मूर्ति को वर्ष 2008 के प्रतिष्ठित दादासाहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया। 1969 में शुरू हुए 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' पहली बार किसी सिनेमेटोग्राफर को दिया गया।
5-एशिया की सबसे बड़ी विमान सेवा 'जापान एयरलांइस' ने खुद को दीवालिया घोषित किया।
भारत में 'मोबाइल पोर्टेबिलिटी' सेवाओं की शुरुआत हुई।
6-2009 बराक ओबामा ने अमेरिका के 44 वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।
7-2008 बॉलीवुड अभिनेता देवानंद को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड़' प्रदान किया गया।
8-पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक निदेशक निसार खान की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की।
9-2007 अफगानिस्तान में सीमान्त गांधी के नाम पर संग्रहालय स्थापित किया गया।
10-2006 नासा ने प्लूटो के बारे में और जानकारी के लिए न्यूहोराइजन यान को प्रक्षेपित किया।
11-2005 कांचीपुरम में एक और मठ के मैनेजर की लाश बरामद।
12-2001जार्ज बुश जूनियर संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बने, ग्लोरिया आरोया फिलीपींस की राष्ट्रपति बनीं।
13-1990 सोवियत सैनिकों ने अजरबैजान की राजधानी बाकू पर धावा बोला, अनेक लोग मारे गए।
15-1982 मध्य अमेरिकी देश होंडुरस में संविधान प्रभावकारी हुआ।
16-1980 अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने मास्को ओलंपिक का बहिष्कार किया।
17-1977 जिम्मी कार्टर सं.रा.अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
18-1972 अरुणाचल प्रदेश केंद्रशासित प्रदेश तथा मेघालय राज्य बना।
19-1971 अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम का उदय 'केंद्रशासित प्रदेश' के रूप में हुआ।
20-1968 इराक के राष्ट्रपति आरिफ हटा दिये गए।
21-1964 अमेरिका में 'मीट द बीटलेस' जारी हुआ।
22-1958 नाटो के प्रक्षेपात्रों की तैनाती की सुविधा न देने की स्थिति में यूनान पर आर्थिक प्रतिबन्ध लगाने की धमकी सोवियत संघ ने दी।
23-1957 भारत की पहली 'परमाणु भट्टी अप्सरा' का उद्घाटन हुआ।
24-भारत द्वारा आर्थिक प्रतिबन्ध लगाये जाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय जहाजो को अपने यहाँ सुविधाएँ नहीं देने की घोषणा की।
25-वामपंथी नेता गोलुल्का ने पोलैंड में संसदीय चुनाव जीता।
26-1952 ब्रिटेन की सेना ने मिस्र के शहर इस्मायलिया तथा स्वेज नगर पर कब्जा किया।
27-1950 दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम नीदरलैंड से स्वतंत्र हुआ।
28-1949 अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने अपनी चार सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा।
29-1942 जापान ने बर्मा (अब म्यांमार) पर आक्रमण किया।
30-1925 सोवियत संघ और जापान के बीच सहयोग समझौता हुआ।
31-1920 अमेरिका में नागरिक स्वतंत्रता संघ की स्थापना।
32-1892 पहली बार बास्केट बॉल खेला गया।
33-1887 अमेरिकी सीनेट ने 'पर्ल हार्बर' को नौसैनिक अड्डा बनाने की अनुमति दी।
34 -1860 डच सेना ने इंडोनेशियाई द्वीप सेलेब्स के वाटमपोन पर जीत हासिल किया।
35-1841 प्रथम अफीम युद्ध में चीन ने हांगकांग को ब्रिटेन के हवाले किया।
36-1840 डच राजा विलियम द्वितीय की ताजपोशी।
37-1839 चिली ने पेरु, बोलीविया की संयुक्त सेनाओं को पराजित किया।
38-1817 'कलकत्ता हिन्दू कॉलेज' की स्थापना हुई।
39-1503 स्पेन में अमेरिकी मामलों को सुलझाने के लिए व्यापार बोर्ड का गठन हुआ।
40-1265 इंग्लैंड में संसद की पहली बैठक हुई।
20 जनवरी को जन्मे व्यक्ति-
1-1915 गुलाम इशाक ख़ान पाकिस्तान के राष्ट्रपति
2-1920 इतालवी फिल्म निर्देशक 'फ़ेडरिको फेलिनी' का जन्म हुआ।
3-1926 कुर्रतुलएन हैदर, भारतीय और पाकिस्तानी उपन्यासकार
4-1940 कृष्णम राजू, भारतीय अभिनेता और राजनेता
5-1942 सोमपाल शास्त्री राष्ट्रीय लोक दल के प्रसिद्ध राजनेता थे।
6-1945अजीत डोभाल, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
7-1979 मिलिन्द केशव,
8-1947 स्वयं प्रकाश हिंदी साहित्यकार थे।
9-1948 रतन थियम, प्रसिद्ध नाटककार एवं रंगमंच निदेशक।
10-1899 - के. सी. अब्राहम - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
20 जनवरी को हुए निधन-
1-2022 अरुण वर्मा, हिन्दी फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन थे।
2-2010 अमेरिकी लेखक व उपन्यासकार (लव स्टोरी) 'एरिक सेगल' का निधन।
3-2005 परवीन बॉबी भारतीय अभिनेत्री का निधन।
4-2002 रामेश्वर नाथ काव,भारत की गुप्तचर संस्था 'रॉ' (रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग) के संस्थापक थे।
5-1993 लांस नायक करम सिंह, परमवीर चक्र सम्मानित भूतपूर्व भारतीय सैनिक।
6-1993 बिन्देश्वरी दुबे, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा बिहार के मुख्यमंत्री थे।
7-1988 खान अब्दुलगफ्फार खान भारत रत्न सम्मानित महान् स्वतंत्रता सेनानी का निधन।
8-1975 मलिक खिजार हयात तिवाना - भारतीय राज्य पंजाब के राजनेता, सैन्य अधिकारी तथा ज़मींदार थे।
9-1961 अंजलाई अम्मल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थीं।
10-1959 स्वतंत्रता सेनानी तेज बहादुर सप्रू।
11-1955 हरविलास शारदा,भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक थे।
12-1951 ठक्कर बाप्पा अपने सेवा कार्यों के लिये प्रसिद्ध भारतीय थे।
13-1779 डेविड गैरिक अंग्रेज अभिनेता।