क्या है 14जनवरी को भारत व विश्वभर की महत्वपूर्ण घटनाएं? what are the important events in India and around the world on January 14,?

 


14 जनवरी को भारत व विश्वभर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :-


1-2020  केरल सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। केरल नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाने वाला पहला राज्य बना।


2-2017 बिहार के पटना में गंगा नदी में नाव डूबने से कम से कम 24 लोगों की मृत्यु।


3-2009 सरकार ने विदेशी पत्रों के फेसीमाइल (प्रति) संस्करणों से शत-प्रतिशत विदेशी निवेश को मंजूरी देने की घोषणा की।


4-2008 उत्तर प्रदेश शासन की निविदा मूल्यांकन कमेटी ने जेपी समूह को एक हजार किमी लम्बी 'गंगा एक्सप्रेस वे योजना' का काम सौंपने की संस्तृति की।


5-फ्रांस के मुख्य विपक्षी दल ने यूरोपीय संघ के पहले राष्ट्रपति पद के लिए पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के नाम के प्रस्ताव को खारिज किया।


6-2007 नेपाल में अंतरिम संविधान को मंजूरी मिली।


7-2005  जम्मू - कश्मीर में दो मुठभेड़ों में पाँच आतंकवादी मारे गये।


8-2002 भारत के रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडीज़ ने कहा कि आतंकवाद की समाप्ति के बाद ही सेना सीमा से हटेगी।आतंकवाद के ख़िलाफ संघर्ष में चीन भारत के साथ, न्यूयार्क में रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडीस ने आतंकवाद की समाप्ति से पहले सीमा से भारतीय सेनाएँ हटाने से इन्कार किया।


9-2001अल साल्वाडोर में भूकम्प, 234 लोग मारे गये,

10- मैच फिक्सिंग के प्रकरण में भारतीय सटोरिया संजीव चावला लंदन में गिरफ़्तार व जमानत पर रिहा।


11-2000  कम्प्यूटर बादशाह बिल गेट्स ने स्टीव वाल्मर को विश्व की सबसे बड़ी कम्प्यूटर साफ़्टवेयर कम्पनी सौंपी।


12-1999 भारत का पहला अत्याधुनिक 'हवाई यातायात परिसर', दिल्ली राष्ट्र को समर्पित किया गया।


13-बुलंट इसेविट तुर्की के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।


14-1998 पाकिस्तान में एक अफगान कार्गो जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने से क़रीब 50 लोगों की मौत हो गई।


15-1994 यूक्रेन, रूस तथा संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा मास्को में परमाणु अस्त्र कम करने सम्बन्धी समझौते पर हस्ताक्षर।


16-1992 इजरायल ने जार्डन के साथ शांतिवार्ता शुरू की।


17-पौलैंड के एक जहाज के बाल्टिक सागर में डूब जाने से 54 लोग मारे गये।


18-1989 इलाहबाद में बारह वर्ष बाद कुम्भ का मेला प्रारम्भ हुआ।


19-1986 मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में संविधान लागू हुआ।


20-ग्वाटेमाला में विनिसियों केरजो 6 वर्षों में पहले असैनिक राष्ट्रपति बने।


21-1985 हुन सेन कंबोडिया के प्रधानमंत्री निर्वाचित।


22-1982 श्रीमती इंदिरा गाँधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की।


23-1975 सोवियत संघ ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को समाप्त किया।


24-1974 विश्व फुटबाल लीग की स्थापना की गयी


25-1966 इंडोनेशिया ने राष्ट्रसंघ स्थित अपना मिशन बंद कर दिया।

भारत के दक्षिणी राज्य मद्रास का नाम बदलकर तमिलनाडु किया गया।


26-1962 अल्जीरिया के शहरों में आतंकवादी हमलों में 6 लोग मारे गये।


27-1954 जगदगुरु कृपालु महाराज ने 7 दिनों तक 500 हिन्दू विद्वानों के समक्ष भाषण दिया। उन्हें पाँचवाँ जगदगुरु चुना गया।


28-1950 ईरान में मुहम्मद सईद ने सरकार का गठन किया।


29-1918 फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ कैलाक्स को देशद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।


30-1912 रेमंड पोंकारे फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।


31-1907जमैका में भूकंप से किंगस्टन शहर तबाह हो गया और एक हज़ार से अधिक लोग मारे गये।


32-जमायका में आये भूकम्प में करीब 1000 लोगों की मौत हो गई।


33-1867 पेरू ने स्पेन के ख़िलाफ जंग का ऐलान किया।


34-1858 नेपोलियन तृतीय की हत्या की साजिश का भंडाफोड़ हुआ।


35-1809 इंग्लैंड और स्पेन ने 'नेपोलियन बोनापार्ट' के ख़िलाफ़ गठबंधन किया।


36-1784 अमरीका ने ब्रिटेन के साथ शांति संधि की पुष्टि की।


37-1761 पानीपत की तीसरी लड़ाई मराठों और अहमदशाह अब्दाली के बीच हुई।भारत में मराठा शासकों और अहमदशाह दुर्रानी के बीच पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ।


38-1760 फ्रांसीसी जनरल लेली ने पांडिचेरी अंग्रेजो के हवाले कर दिया।


39-1758 ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में लड़ाई में जीती हुई संपत्ति अपने पास रखने का अधिकार इंग्लैंड नरेश ने दिया।

इंग्लैंड के सम्राट के एक अधिकार पत्र के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में कंपनी या सम्राट के खिलाफ किसी भी युद्ध में लूटे गये धन एवं सम्पत्ति को रखने का अधिकार मिला।


40-1659 एलवास के युद्ध में पुर्तगाल ने स्पेन को पराजित किया।


41-1641 यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ने मलक्का शहर पर विजय प्राप्त की।


42-1514 पोप लियो एक्स ने दासता के विरुद्ध आदेश पारित किया।


14 जनवरी को जन्मे व्यक्ति-


1-1977 नारायण कार्तिकेयन,भारत के एकमात्र फारमूला वन चालक।


2-1967 अमेरिकी अभिनेत्री एमिली वॉटसन का जन्म हुआ।


3-1951 ओ. पन्नीरसेल्वम,भारतीय राजनीतिज्ञ, जो तमिलनाडु के भूतपूर्व छठे मुख्यमंत्री रहे हैं।


4-1950 रामभद्राचार्य  एक हिंदू धर्मगुरु, शिक्षक, संस्कृत के विद्वान, बहु भाषाविद, लेखक, दार्शनिक व नाटककार हैं।


5-1942 योगेश कुमार सभरवाल,भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश।


6-1934 दशरथ मांझी, एक ऐसे भारतीय व्यक्ति थे, जिन्हें 'बिहार का माउंटेन मैन' कहा जाता है।

7-1926  महाश्वेता देवी भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका।


8-1921 बिन्देश्वरी दुबे, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा बिहार के मुख्यमंत्री थे।


9-1918 सुधाताई जोशी पुर्तगाली साम्राज्यवादियों से गोवा की मुक्ति के स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख नेता थीं।


10-1905 दुर्गा खोटे, हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।


11-1899  ब्रिगेडियर राजेन्द्र सिंह,महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सैन्य अधिकारी थे।


12-1896  सी. डी. देशमुख, ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री।


13-1892 डी. बी. देवधर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे, जिनके नाम पर क्रिकेट टूर्नामेंट 'देवधर ट्रॉफी' खेला जाता है।


14-1886  मंगूराम  समाज सुधारक थे।


15-1804 जॉन पार्क मशहूर संगीतकार का जन्म हुआ।


16-1551 अबुल फजल मुगल काल में अकबर के नवरत्नों में से एक।


14 जनवरी को हुए निधन-


1-2024 मुनव्वर राणा  भारतीय उर्दू कवि थे।

उनकी कविता 'शहदबा' के लिए 2014 में 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' मिला था।

2-2017 सुरजीत सिंह बरनाला,पंजाब के राजनीतिक दल शिरोमणि अकाली दल के राजनीतिज्ञ तथा भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।


3-1742 एडमंड हैली, एक प्रसिद्घ खगोलशास्त्री।

Popular posts from this blog

सात युद्ध लड़ने वाली बीरबाला तीलू रौतेली का जन्म कब हुआ?Veerbala Teelu Rauteli

वक्फ बोर्ड क्या है? वक्फ बोर्ड में संशोधन क्यों जरूरी?2024 Waqf Board

संघ(RSS) के कार्यक्रमों में अब सरकारी कर्मचारी क्यों शामिल हो सकेंगे? Now goverment employees are also included in the programs of RSS